डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में उड्डयन व नैनो टेक्नोलाजी पर पाठ्यक्रम

डिब्रूगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय ने छात्रों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। इनमें व्यावसायिक पायलट और नैनोटेक्नालॉजी से संबंधित पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के उप कुलपति के.के. डेका ने बताया कि 12वें वित्त आयोग ने विश्वविद्यालय को अपनी आधारभूत संरचनाओं का विकास करने के लिए 14.6 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया है।

डेका ने आईएएनएस से कहा, "मौजूदा आधारभूत संरचनाओं में सुधार के अलावा हम इस अनुदान से सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी एक नया भवन और एक इंजीनियरिंग भवन बनाने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह काम अगले दो सालों में पूरा हो जाएगा।"

डेका ने आगे कहा, "हम इस समय उच्चस्तरीय और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने पिछले साल ही चाय तकनीक और पौधा प्रबंधन पर भी पाठ्यक्रम चलाए हैं। इनके अलावा हम व्यावसायिक पायलट, नैनोटेक्नोलाजी, जनसंचार और पत्रकारिता के पाठ्क्रम शुरू करेंगे।"

विश्वविद्यालय की एक छात्रा रश्मि बोरा ने कहा, "नौकरी दिलाने में सहायक ढेर सारे कोर्सो के कारण विद्यार्थी विश्वविद्यालय की ओर आकर्षित होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+