राष्ट्रपति ने कश्मीर के लिए शांति और विकास की दुआ की (लीड)

जम्मू, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज जम्मू-कश्मीर की पांच दिवसीय यात्रा की समाप्ति के अवसर पर राज्य के लिए "शांति और समृद्धि" की दुआ की।

इससे पूर्व आज सुबह पाटिल ने जम्मू स्थित वैष्णो देवी के मंदिर में जाकर प्रार्थना की। वह वहां करीब आधा घंटा रुकीं।

उल्लेखनीय है कि पाटिल ने यात्रा की शुरुआत नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र से की थी।

यात्रा के दौरान उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय में 'इंस्टीट्यूट ऑफ कश्मीर स्टडीज' का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त पाटिल ने जम्मू विश्वविद्यालय में शेरे-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वद्यिालय में एक सभा के दौरान भद्रवा कैम्पस का भी उद्घाटन किया था।

गौरतलब है कि पाटिल की यात्रा के विरोध में 24 मई को कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने कश्मीर घाटी में बंद का ऐलान किया था।

कश्मीर यात्रा के दौरान पाटिल ने पांच स्थानों पर सभाओं को भी संबोधित किया। उनके भाषणों का मुख्य विषय राज्य में शांति और सौहार्द को लेकर था। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी कुछ समय गुजारा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+