नेपाल में राजमहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

काठमांडू, 26 मई (आईएएनएस)। नेपाल में राजा के गद्दी छोड़ने के केवल दो दिन बाद ही सरकार ने राजतंत्र समर्थकों और गणराज्यवादियों के बीच हिंसक संघर्षो को रोकने के लिए सोमवार को महल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया।

काठमांडू, 26 मई (आईएएनएस)। नेपाल में राजा के गद्दी छोड़ने के केवल दो दिन बाद ही सरकार ने राजतंत्र समर्थकों और गणराज्यवादियों के बीच हिंसक संघर्षो को रोकने के लिए सोमवार को महल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा है कि नारायणहिती महल के आसपास प्रदर्शनों, बैठक करने और वाहन खड़े करने पर सामेवार से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

काठमाडू के महाराजगंज इलाके को भी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। ज्ञानेंद्र 2001 में राजा बनने से पूर्व इसी इलाके में स्थित निर्मल निवास में रहते थे।

नेपाल में बुधवार को शुरू हो रही संविधान सभा की पहली बैठक को ध्यान में रखकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को औपचारिक रूप से 239 साल पुरानी राजशाही के अंत की घोषणा की जाएगी।

प्रधानमंत्री के सरकारी निवास बालूवतार और राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

नेपाल में ऐतिहासिक बुधवार को लेकर लोगों के दिलों में अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि राजा के विश्वासपात्र और पूर्व गृहमंत्री कमल थापा ने चेतावनी दी है कि राजा के समर्थक राजतंत्र के उन्मूलन को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

थापा ने कहा कि बिना जनमत संग्रह के राजतंत्र के उन्मूलन का नतीजा गंभीर हो सकता है। इस कारण सेना या फिर माओवादी शासन पर कब्जा करने में सफल होंगे।

एक नेपाली दैनिक से भेंट में थापा ने कहा कि सेना और राजशाही के बीच का भावनात्मक लगाव अचानक टूटने से उत्पन्न खालीपन का परिणाम विनाशकारी होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+