परमाणु समझौते पर मनमोहन और प्रणब एक मत नहीं : नटवर

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी एक मत नहीं हैं।

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी एक मत नहीं हैं।

आईएएनएस से एक विशेष बातचीत में नटवर ने कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि समझौता जीवित है और वे उसे पूरा करेंगे लेकिन जब मुखर्जी से इस बारे में पूछा जाता है तो इस पर एक बड़ा सवालिया निशान लग जाता है। मुखर्जी ने यहां तक कह दिया है कि समझौता पास होने नहीं जा रहा है।"

जब उनसे पूछा गया कि मुखर्जी केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की ओर से परमाणु मुद्दे पर वाम दलों के साथ बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है कि वह खुद इस समझौते को लेकर कितना उत्साहित हैं।"

मनमोहन सरकार में दिसंबर 2005 तक विदेश मंत्री रहे नटवर ने कहा कि संप्रग सरकार समझौते पर गलत तरीके से आगे बढ़ी। जब वह जानती थी कि संसद इसे मंजूरी नहीं दे सकेगी तो उसे इस पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+