झारखंड में अनाज व्यापारियों ने की महारैली, दुकानें रखी बंद
रांची, 26 मई (आईएएनएस)। झारखंड में अनाज व्यापारियों ने बुधवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं और अत्यावश्यक वस्तुएं अधिनियम के नए प्रावधानों का विरोध करने के लिए एक महारैली आयोजित की।
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जेसीसीआई) के अध्यक्ष मनोज नायरडी ने कहा कि बुधवार को हुई महारैली में 1,500 से अधिक अनाज व्यापार के कारोबारियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मधु कोडा को एक स्मरण पत्र दिया जाएगा। जेसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्टाक की मात्राएं तय किए जाने के बाद चावल, गेहूं, खाद्य तेल और चीनी का अत्यधिक आयात नहीं किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि अनाज की कीमतों में वृद्धि के कारण केंद्र सरकार ने अधिनियम में परिवर्तन पर जोर दिया था। इससे राज्य सरकार ने अधिनियम में दो परिवर्तन किया था। इसके तहत अनाज की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया और स्टाक की मात्राओं को भी निश्चित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications