मैक्के न से उपराष्ट्रपति पद के बारे में बात नहीं हुई : जिंदल

वाशिंगटन, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के पहले अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल का कहना है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्के न से मुलाकात के दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की अपनी दावेदारी के बारे में कोई बात नहीं की।

मैक्के न के एरिजोना स्थित रांच पर सप्ताहांत की छुट्टियां बिताने वाले लुइसियाना प्रांत के गर्वनर जिंदल ने कहा, "उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के बारे में कोई बात नहीं हुई।"

मैक्के न ने जिंदल के अलावा मैसाच्युसेट्स के गर्वनर मिट्ट रूमी और फ्लोरिडा के गवर्नर चार्ली क्रिस्ट को भी वहां आमंत्रित किया था। अमेरिकी मीडिया का कहना है कि यह उपराष्ट्रपति पद के लिए एक तरह का आडीशन है।

जिंदल ने लुइसियाना के एक टेलीविजन चैनल को बताया, "यह एक शानदार सप्ताहांत था। वहां हमने एक-एक करके तो बातचीत की ही साथ ही हमें समूह में बात करने का मौका भी मिला।"

गौरतलब है कि समाचार पत्र 'वाशिंगटन टाइम्स' ने शनिवार को संपादकीय में जिंदल को उपराष्ट्रपति का सबसे योग्य उम्मीदवार बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+