भारत से जल्द हटेगा पोलियो वायरस पी-1 : डब्ल्यूएचए
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। जिनेवा में हुए विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन (डब्ल्यूएचए) में आशा व्यक्त की गई कि भारत विश्व का पहला पोलियो मुक्त देश बन जाएगा। यह भी कहा गया कि भारत पोलियो के खतरनाक वायरस पी 1 के खिलाफ व्यापक टीकाकरण अभियान जारी रखे।

डब्ल्यूएचए के 61वें सम्मेलन में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया कि भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान पोलियो के उन्मूलन के लिए व्यापक टीकाक रण अभियान चलाए।
डब्ल्यूएचए की महानिदेशक मारग्रेट चेन ने कहा कि भारत, पाक और नाइजीरिया अपने देशों में पोलियो उन्मूलन के लिए काम करें।
चेन ने कहा, "अत्यन्त विषम परिस्थितियों में बहुत अच्छे ढंग से पोलियो का मुकाबला किया गया है। हमें इस काम को अंजाम तक पहुंचाना है।"
उन्होंने कहा कि भारत पोलियो को खत्म करने वाला पहला देश बन सकता है।
डब्ल्यूएचए के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में पी-1 पोलियो के मामलों में कमी आई है और ये 2006 के 840 से घट कर 2007 में 80 तक आ गए हैं।
गौरतलब है कि सन 2007 में भारत में पोलियो के 870 से अधिक मामले सामने आए थे। इस साल के पहले पांच महीनों के दौरान 230 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 75 फीसदी बिहार के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications