ओमेक्स का मुनाफा सौ फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। इस वर्ष 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी ओमेक्स को 4.94 अरब रुपये का कुल शुद्ध मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह 102.85 प्रतिशत अधिक है।
ओमेक्स ने एक वक्तव्य में कहा है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को 2.43 अरब रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
कंपनी ने कहा कि रीयल्टी बाजार में मांग बढ़ने के कारण वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान उसे 23.07 अरब रुपये की कुल आमदनी हुई जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 60.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
भारी मुनाफा से उत्साहित कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 25 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की है।
कंपनी के अध्यक्ष रोहताश गोयल ने कहा, "कुल मुनाफे का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा आवासीय परियोजनाओं से आया है। बेहतरीन सुविधाओं वाले (लक्जरी) घरों के कारोबार में कंपनी को सबसे कम मुनाफा हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications