'ऑस्टियोपोरोसिस' की भविष्यवाणी करेगा जीन
सिडनी, 26 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी आस्ट्रेलिया विश्चविद्यालय के शोधकताओं ने एक ऐसे जीन का पता लगाया है जो मनुष्य को भविष्य में होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी की बीमारी) की संभावना से पहले ही अवगत करा देगा।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी का संबंध आनुवांशिक है। यह कैल्सियम की कमी, विटामिन डी की कमी और अनुकूल पर्यावरण न मिलने के कारण भी होती है। इसके कारण मनुष्यों की गतिशीलता में कमी देखी जाती है।
शोधकर्ताओं के अध्ययन के निष्कर्षो को अमेरिकी जर्नल ''ूमन जेनेटिक्स' में प्रकाशित किया गया है, जिसमें शोधकर्ताओं ने बताया है कि ऑस्टियोपोरोसिस 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ही अक्सर देखने को मिलता है। युवाओं में यह बहुत कम देखा जाता है।
शोधकर्ताओं रिचर्ड प्रिंस ने बताया, "हमने एक नए जीन का पता लगाया है जो मनुष्य की हड्डी से संबंधित है और वह यह बताने में सक्षम होगा कि किस व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो सकती है और किसे नहीं।"
उन्होंने कहा कि अब लोग समय रहते ही चिकित्सकीय जांच के दौरान भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना का भी पता लगा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications