चीन के दूसरे शीर्ष नेता की भारत यात्रा इस वर्ष संभव
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। चीन के दूसरे शीर्ष नेता वू बेनगुओ इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। वू की यात्रा का मकसद दोनों पड़ोसी देशों के बीच उच्च स्तर पर विचार विमर्श को लगातार जारी रखना है।
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। चीन के दूसरे शीर्ष नेता वू बेनगुओ इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। वू की यात्रा का मकसद दोनों पड़ोसी देशों के बीच उच्च स्तर पर विचार विमर्श को लगातार जारी रखना है।
एक अधिकारिक सूत्र ने कहा कि वू की यात्रा इस साल के अंत तक संभव है लेकिन उसके लिए कोई निश्चित तारीख बताना संभव नहीं हैं।
गौतलब है कि विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी 4 से 7 जून तक बीजिंग की यात्रा पर जा रहे हैं। वू की यात्रा की तिथि दोनों विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान निश्चित होने की उम्मीद है।
वू नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के चेयरमैन और चीनी संसद के स्पीकर हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी की नौ सदस्यीय पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं। पालित ब्यूरो में उनका स्थान राष्ट्रपति हू जिंताओ के बाद और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ सहित अन्य छह नेताओं से पहले है।
दोनों देशों के बीच शीर्ष नेताओं की यात्रा का सिलसिला पिछले कुछ वर्षो से काफी अधिक हो गया है। चीन के प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2005 में भारत का भ्रमण किया था। इसके अगले साल राष्ट्रपति हू जिंताओ भारत दौरे पर आए थे।
पिछले साल अक्टूबर में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल ने चीन का दौरा किया था।
इस जनवरी में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीन का दौरा किया और समझौते के अनुसार अगले साल किसी समय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील बीजिंग दौरे पर जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications