मुलायम, अमर सिंह को गुर्जरों से मिलने से रोका
भरतपुर (राजस्थान), 26 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और पार्टी के महासचिव अमर सिंह को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल होने के लिए प्रदर्शन कर रहे गुर्जर समुदाय और उनके नेता किरोड़ी सिंह बैंसला से मिलने से पूर्व ही आज पुलिस अधिकारियों द्वारा भरतपुर से ही वापस भेज दिया गया।

समाजवादी पार्टी के नेताओं को बैंसला से पीलूपुरा गांव में मिलना था जहां वह पिछले तीन दिन से डेरा डाले हुए हैं।
भरतपुर पुलिस अधीक्षक रोहित महाजन ने आईएएनएस को बताया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को सुरक्षा कारणों से वहां जाने से रोका गया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से चल रहे गुर्जर आंदोलन में पुलिस गोलीबारी में कम-से-कम 37 व्यक्तियों की जानें गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications