म्यांमार के तूफान प्रभावित इलाकों में भी संविधान मसौदे को स्वीकृति
यंगून, 26 मई (आईएएनएस)। म्यांमार के तूफान प्रभावित 47 जिलों के करीब 92.94 प्रतिशत लोगों ने सैनिक शासन द्वारा तैयार नए संविधान के मसौदे को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इन जिलों में 2-3 मई को आए विनाशकारी तूफान नरगिस के कारण जनमत संग्रह टाल दिया गया था।
संविधान पर मतदान और मतगणना सेना द्वारा पूरी तरह नियंत्रित रही। विश्लेषकों का मानना है कि तूफान प्रभावित इलाकों में जनता का सैनिक शासन को समर्थन दिए जाने की बात गले से नहीं उतरती, क्योंकि सरकार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय राहत सहायता को रोक रही है।
चक्रवात के कारण तूफान की चपेट में आए इलाकों में 10 मई को होने वाले जनमत संग्रह को टाल दिया गया।
लोकतंत्र समर्थकों का मानना है कि सरकार ने संविधान का विरोध करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करके और झूठा प्रचार अभियान चलाकर जनमत संग्रह में नए संविधान के लिए मंजूरी प्राप्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications