मलेशिया में छात्राओं के यूनिफॉर्म बदलने से सरकार का इंकार

कुआलालंपुर, 26 मई (आईएएनएस)। मलेशिया सरकार ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के यूनिफॉर्म में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यद्यपि एक छात्र संगठन का कहना है कि स्कूल छात्राओं के यूनिफॉर्म पुरुषों को उत्तेजित करते हैं और इससे विवाह पूर्व सेक्स और बलात्कार के मामले बढ़ते हैं।

शिक्षा मंत्री हिशामुइद्दीन तुन हौसेन ने कहा कि अगले कुछ वर्षो तक छात्राओं के यूनिफार्म में किसी तरह के परिवर्तन की संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि 21 मई को 'नेशनल इस्लामिक स्टूडेंट्स एसोसिएसन ऑफ मलेशिया' की उपाध्यक्ष मुनिराह बाहरी ने कहा था, "लड़कियां जो सफेद ब्लाउज पहनती हैं वह काफी पारदर्शी होती है और यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है।" उन्होंने कहा कि लड़कियां इस तरह के कपड़े पुरुषों को आकर्षित करने के लिए पहनती हैं।

बहुसंस्कृति वाला देश मलेशिया में मुस्लिम लोगों के साथ चीनी और भारतीय मूल के लोगों की संख्या अधिक है। यहां के सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को इस प्रकार के कपड़ों को पहनने की छूट होती है।

बाहरी ने इस्लामी आदर्श का हवाला देते हुए कहा कि देश में विद्यालय यूनिफॉर्म नीति की समीक्षा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पहनावे से यौन अपराध की घटनाओं में इजाफा होता है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री हौसेन से इस प्रकार के तर्को को आधारहीन बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

* *

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+