पुलिस के दावों को झूठ कह रहे हैं आरुषि के दोस्त
नोएडा, 26 मई (आईएएनएस)। नोएडा दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा आरुषि के मित्रों को पुलिस द्वारा बताई जा रही कहानी पर विश्वास नहीं हो रहा है।
पुलिस ने अपने खुलासे में कहा था कि अपने अधेड़ घरेलू नौकर हेमराज से संबंधों के कारण उसके पिता राजेश तलवार ने ही उसकी हत्या को अंजाम दिया है।
आरुषि की एक नजदीकी मित्र ने कहा कि आरुषि के बारे में जो कुछ भी लिखा या कहा जा रहा है वह बहुत दुखद है। उसने कहा कि यह विश्वास करना कठिन है कि उसका अपने नौकर हेमराज के साथ किसी प्रकार का संबंध था।
आरुषि के पिता ने नौकर हेमराज के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद उसकी हत्या की, इस आरोप से इंकार करते हुए अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर उसके एक दोस्त ने कहा कि पुलिस द्वारा बताई जा रही कहानी एकदम गलत है। वास्तविकता हम जानते हैं, उसका पहले से एक दोस्त था। मैं जानता हूं कि उसका किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं था। वह उस तरह की लड़की नहीं थी।
आरुषि के माता-पिता के बारे में उसके दोस्तों का कहना है कि वह संकीर्ण मानसिकता के लोग नहीं हैं। उन्होंने आरुषि को पूरी छूट दे रखी थी।
आरुषि के दोस्तों को विश्वास नहीं है कि उसके पिता ने ही आरुषि की हत्या की है।
उसके दोस्तों ने कहा कि वह स्कूल में सभी से मिलकर आरुषि की याद को जीवित रखने के तरीके पर विचार करेंगे। बहुत संभव है कि हम उसके नाम पर स्कूल में एक छोटा सा बगीचा लगाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications