झारखंड के 600 अनुबंधित डॉक्टर हड़ताल पर

रांची, 26 मई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार के अनुबंध पर कार्य कर रहे करीब 600 डॉक्टरों ने भर्ती अभियान में वरीयता दिए जाने की मांग को लेकर आज से हड़ताल शुरू कर दी। इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है।

झारखंड कांट्रेक्चुअल डाक्टर्स एसोसिएशन (जेसीडीए) के अध्यक्ष बिमलेश सिंह ने कहा, "पिछले सात वर्षो से राज्य में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए कुछ नहीं किया है। पिछले पांच वर्षो से अनुबंध पर कार्य कर रहे डॉक्टरों को स्थायी नियुक्ति के लायक भी नहीं समझा गया।"

उन्होंने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्री से आश्वासनों के अतिरिक्त और कुछ नहीं मिला। सिंह के अनुसार यदि डॉक्टरों को स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई तो वह सामूहिक इस्तीफा देंगे।

उधर राज्य की भारतीय स्वास्थ्य संघ (आईएमए) इकाई ने घोषणा की कि अनुबंधित डॉक्टरों की मांग को लेकर 31 मई से स्थायी डॉक्टर भी हड़ताल पर जा सकते हैं।

इसके जवाब में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप साही ने कहा, "हम इस हड़ताल को गंभीरता से ले रहे हैं। हमने वेतन बढ़ाने की मांग मान ली थी।" उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखी तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) 1000 डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इसके विपरीत डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि सीधे साक्षात्कर के लिए बुलाया जाए। सरकार का कहना है कि उन्हें लिखित परीक्षा जरूर देनी होगी जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त 10 अंक दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉक्टर वेतन वृद्धि और नौकरी के स्थायित्व को लेकर हड़ताल पर जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+