कोलंबो ट्रेन धमाके में 5 मरे, कई घायल (लीड)
कोलंबो, 26 मई (आईएएनएस)। राजधानी कोलंबो के बाहरी इलाके देहीवेला में आज एक ट्रेन में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। विस्फोट के समय ट्रेन में काफी भीड़ थी।
सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय ननयक्कारा ने कहा कि ट्रेन कोलंबो से दक्षिणी शहर पानाडूरा जा रही थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार चार बजकर 45 मिनट पर ट्रेन में विस्फोट हुआ।
सैन्य अधिकारी इस घटना के लिए लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को जिम्मेदार मान रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है और सेना राहत कार्य में जुट गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन मरदाना रेलवे स्टेशन से चार बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई थी, जब यह ट्रेन देहीवाला पहुंची तो इसमें शक्तिशाली विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद तटीय इलाके की ओर जाने वाली सभी ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications