नूपुर तलवार ने पति को बेकसूर बताया

arshi Talwar
नोएडा, 24 मईः आरुषि हत्याकांड में पुलिस द्वारा डॉ. राजेश तलवार को दोषी ठहराने के बाद अब आरुषि की मां डॉ. नूपुर तलवार ने चुप्पी तोड़ी है। नुपुर ने अपने पति डॉ. राजेश को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उनके पति आरुषि से बेहद प्यार करते थे और वे उसका कत्ल नहीं कर सकते।

डॉ. नूपुर का कहना है कि आरुषि के हत्यारे अभी भी खुले घूम रहे हैं। इस बीच, डॉ. राजेश तलवार के वकील ने अदालत में अर्जी दायर कर अपने मुवक्किल को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ जमानत देने का अनुरोध किया है।

कोर्ट इस अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करेगा। डा. तलवार अपनी बेटी आरुषि की हत्या के आरोप में डासना की जेल में बंद हैं। उन्हें कल कोर्ट ने 14 न्यायिक हिरासत में भेजा था।

एक संवाददाता सम्मेलन में नूपुर ने कहा कि उनके पति जानवर नहीं है, जो अपनी ही बेटी को मार डालेंगे।डॉ. नूपुर ने हत्या के पीछे पुलिस द्वारा गिनाए गए मकसदों को भी खारिज करते हुए कहा कि कोई मां उस पति को बचाने की कोशिश कर ही नहीं सकती, जिसने अपनी बेटी का कत्ल किया हो।

उन्होंने कहा कि आप यह सोच भी कैसे सकते हैं कि कोई मां यह जानते हुए भी अपने पति को बचा सकती है, जिसने अपनी बेटी की जान ली हो। उन्होंने कहा कि आरुषि को मारने वाला जानवर अभी पकड़ा नहीं गया है। उनके पति को पुलिस ने गलत फंसाया है और उन्हें बचाने के लिए वह आखिरी सांस तक लड़ाई लडे़गी।

उन्होंने कहा कि आरुषि ही मुझे हौसला देगी कि मैं उसके पिता को निर्दोष साबित कर सकूं। पुलिस ने 16 मई को सामने आए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बारे में कल कहा था कि आरुषि के पिता डा. राजेश तलवार ने ही अपनी बच्ची और घर के नौकर हेमराज को मार डाला, क्योंकि उन दोनों को उनके अवैध संबंध का पता चल गया था।

इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी कहा कि हेमराज इन संबंधों की जानकारी होने का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था और आरुषि से नजदीकी बढ़ा रहा था, लेकिन आरुषि की मां ने कहा कि हेमराज ऐसा व्यक्ति नहीं था।

उन्होंने कहा कि उस रोज दोपहर को हमने पनीर की सब्जी खायी थी तो हेमराज ने कहा कि देखो आज दीदी ने पिजा वगैरह की जिद नहीं की और पनीर खाया है। डा. नूपुर ने डा. अनीता दुर्रानी को अपनी पारिवारिक मित्र बताया जिनके बारे में पुलिस ने कहा है कि डा. तलवार के उनसे अवैध संबंध थे।

उन्होंने कहा कि आरुषि के पैदा होने के बाद से ही अनीता और उनके पति से हमारे घरेलू रिश्ते रहे हैं। एक-दूसरे के सुख दुख में हमने साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे की रात भी परिवार ने साथ में खाना खाया था और रोज की तरह सोने गए थे।

दूसरी ओर डॉक्टर अनीता दुर्रानी ने राजेश तलवार के साथ अवैध संबंध के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अनीता दुर्रानी और उनके पति ने कहा है कि पुलिस ने उनपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

अनीता दुर्रानी ने कहा कि अभी तक केस में हमें पुलिस पर बहुत भरोसा किया लेकिन मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि पुलिस पूरे केस को ऐसा मोड़ देगी। अनीता दुर्रानी ने कहा कि पुलिस ने केस के बारे में मुझसे कभी भी बात नहीं की। अनीता दुर्रानी ने कहा कि आरुषि उनकी बेटी की तरह थी और उसके साथ राजेश तलवार ऐसा कभी नहीं कर सकते। अनीता दुर्रानी ने कहा कि राजेश तलवार सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं।

गौरतलब है कि कल नोएडा पुलिस ने बेटी और नौकर के हत्या के आरोप में राजेश तलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बयान दिया था कि राजेश तलवार और अनीता दुर्रानी के अवैध संबंध थे और इसकी जानकारी आरुषि और घर के नौकर हेमराज को थी। राज खुलने के डर से राजेश तलवार ने दोनों की हत्या कर दी।

आगे पढ़ें... पिता ही निकला आरुषि का कातिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+