जी-8 देशों के मंत्री कर रहे हैं जलवायु परिवर्तन पर चर्चा
कोबे (जापान), 24 मई (आईएएनएस)। जापान के कोबे शहर में आज जी-8 देशों के मंत्री और विकासशील देशों के प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन पर बातचीत कर रहे हैं।
इस बैठक में यूरोपीय यूनियन (ईयू) के पर्यावरण मंत्री और भारत, चीन, ब्राजील जैसे 10 विकासशील देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
गौरतलब है कि जापान में 7 से 9 जुलाई के बीच होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला जाएगा।
जापान के पर्यावरण मंत्री इचीरो कामोशीता ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, "जो धरती जो मनुष्यों और जीवों के जिंदा रहने के लिए अत्यावश्यक है आज वह मनुष्यों की गतिविधियों के कारण कई तरह की गंभीर संकटों से जूझ रही है।"
उन्होंने कहा, "ईश्वर ने हमें विवेक प्रदान किया है। कार्बन उत्सर्जन कम करके हम प्रदूषण रहित पर्यावरण वाला समाज बना सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से समूचा विश्व दो चार हो रहा है इसलिए सभी देशों ने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि जापान में हो रही इस बैठक में जी-8 (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका) के देशों सहित अमेरिका के आठ गैरसरकारी संगठन इसमें भाग ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications