यूरोप के स्टेडियमों में दिखेगी भारतीय कंपनी की स्क्रीन

चेन्नई, 24 मई (आईएएनएस)। यूरोप के विभिन्न फुटबाल स्टेडियमों में अब भारतीय कंपनी के स्क्रीन नजर आएंगे। चेन्नई की कंपनी 'टेक्नोलॉजी फ्रंटियर्स' ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।

चेन्नई, 24 मई (आईएएनएस)। यूरोप के विभिन्न फुटबाल स्टेडियमों में अब भारतीय कंपनी के स्क्रीन नजर आएंगे। चेन्नई की कंपनी 'टेक्नोलॉजी फ्रंटियर्स' ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।

डिजीटल स्क्रीन के बाजार में 'टेक्नोलॉजी फ्रंटियर्स' कंपनी यूरोपीय और अमेरिकी कंपनियों की बादशाहत को चुनौती दे रही है। चेन्नई की 70 लाख डॉलर पूंजी की यह कंपनी जल्दी ही रोमानिया और पोलैंड के स्टेडियमों में अपने स्क्रीन स्थापित करेगी।

कंपनी के प्रंबधक निदेशक एम. एस. मुरलीधरन ने कहा, "जल्दी ही हम स्टेडियम के प्रबंधकों के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। पांच सालों की अवधि के लिए होने वाले इन समझौते में प्रत्येक स्टेडियम के लिए हमें लगभग बीस लाख डॉलर मिलेंगे।"

उन्होंने कहा, "ग्रीस के तीन स्टेडियमों के लिए बातचीत चल रही है। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका के साथ भी हमारी बातचीत चल रही है।" गौरतलब है कि 'टेक्नोलॉजी फ्रंटियर्स' क्रिकेट स्टेडियमों को लेकर अधिक कार्य करती है लेकिन, कंपनी अब फुटबाल स्टोडियमों की ओर रूख करने का निर्णय ले चुकी है।

कंपनी का कहना है कि उसके स्क्रीन विभिन्न परिस्थितियों में काम करने में सक्षम है। मुरलीधरन ने कहा, "गर्मी, बारिश या आंधी में भी हमारे उत्पाद का रिकार्ड बेहतरीन रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+