मुलायम के एक और करीबी धनीराम भी चले बगावत की राह

लखनऊ, 24 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह के बेहद विश्वस्त माने जाने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा ने भी अब बागी तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने कहा कि वे सपा प्रमुख से नाराज हैं और जरूरत महसूस हुई तो पार्टी छोड़ भी सकते हैं। वर्मा पूर्व में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

धनीराम वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि कन्नौज लोकसभा सीट को लेकर उनके और मुलायम सिंह यादव के बीच सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा, " मेरा बेटा कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता है, लेकिन नेताजी इसके लिए तैयार नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने अभी सपा छोड़ी नहीं है। आगे क्या होगा यह जानने के लिए 27 मई तक इंतजार कीजिए।" गौरतलब है कि धनीराम पिछड़ी लोध बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और उनके बागी तेवर सपा के लिए परेशानी के कारण बन सकते हैं। धनीराम वर्मा औरैया (पहले इटावा जिले में) जिले की विधूना सीट से सपा विधायक हैं।

विश्वस्त सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वर्मा की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेतृत्व से बात हो गई है और उनके बेटे महेश वर्मा को कन्नौज से बसपा उम्मीदवार बनाया जाना तय हो गया है । जल्दी ही इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+