उप्र में समान्य एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों की इंटरमीडिएट से आगे की पढ़ाई मुफ्त

लखनऊ, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आज पूर्ववर्ती मुलायम सरकार पर प्रदेश के छात्रों को धोखा देने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए समान्य एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों की इंटरमीडिएट से आगे की पढ़ाई को मुफ्त घोषित करते हुए इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में की। मायावती ने कहा कि सामान्य और पिछड़ा वर्ग के वही अभिभावक इसका लाभ ले सकेंगे जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होगी। उन्होंने कहा, "पिछली सरकार ने इस बारे में केवल हवाई घोषणा की थी, जबकि उनकी सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर दी है।"

मायावती ने आरोप लगाया कि मुलायम सरकार द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों को राशि उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण उन छात्रों के परीक्षाफल रोक दिए गए थे जिन्होंने केवल घोषणा पर भरोसा कर के संस्थानों में प्रवेश ले लिया था। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों के रोके गए परीक्षाफल तत्काल जारी करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कल राजस्थान में पुलिस फायरिंग में मारे गए गुज्जरों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए केन्द्र और राजस्थान सरकार से गुज्जरों की आरक्षण संबंधी लंबित मांगों का हल निकालने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अति पिछड़ी 16 जातियों को अनुसूचित जाति- जनजाति में शामिल करने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया। गौरतलब है कि मायावती सरकार पहले भी इस बारे में केन्द्र को पत्र लिख चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+