मानव संसाधन आर्थिक और व्यापारिक विकास की पूंजी : प्रणब
कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि व्यापारिक दक्षता और प्रगति मानव संसाधन की दक्षता और उचित प्रबंधन पर निर्भर करती है। योग्य और प्रतिभाशाली मानव संसाधन आर्थिक विकास की पूंजी हैं।
मुखर्जी आज 'नेशनल इंस्टीट्यूट आफ पर्सोनेल मैनेजमेंट' (एनईपीएम) के 38 वे वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "बेहतर अर्थिक विकास के लिए हमें प्रतिभाशाली मानव संसाधन की जरूरत है।" मानव संसाधन के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए केवल तकनीकी दक्षता काफी नहीं है।
उन्होंने कहा, "इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है कि व्यापारिक दक्षता के लिए मानव संसाधन डीएनए जैसा है।" उचित और योग्य मानव संसाधन कार्यो को नियमित रूप से संचालित करते हैं।
विदेश मंत्री ने कहा कि मानव संसाधन की दक्षता बढ़ाने में मानव संसाधन प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी आर्थिक विकास के लिए मानव संसाधन विकास पर जोर दिया था।
मुखर्जी का कहना है कि मानव संसाधनों के विकास की लिए किया गया निवेश आर्थिक विकास की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण निवेश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications