सीबीएसई के परिणाम में बनारस का सिर ऊंचा
वाराणसी, 24 मई (आईएएनएस)। सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम ने धर्म की नगरी वाराणसी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। यहां के सेंट्रल हिन्दू ब्यायज स्कूल के मोहित वर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक पाकर वाराणसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो संत अतुलानंद स्कूल का रिजल्ट पूरे सौ फीसदी आया है।
यही नहीं सनबीम ग्रुप की शिवांगी भार्गव ने कामर्स में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कामर्स डिवीजन में पूरे शहर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
छात्र मोहित वर्मा ने बताया कि इतना तो मुझे विश्वास था कि 90 प्रतिशत से ऊपर अंक आना चाहिए लेकिन वाराणसी में टॉप करूंगा यह नहीं पता था। कामर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिवांगी भार्गव ने फोन पर बताया कि पढ़ते समय हमेशा इनपुट और आउटपुट का ध्यान रखना चाहिए। शिवांगी ने बताया कि जितना पढ़ो उतना ध्यान से पढ़ो सफलता कदम चूमेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications