खाद्य तेल उत्पादन पहुंच सकता है 73 लाख टन
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारत में वर्ष 2008-09 के दौरान खाद्य तेलों का उत्पादन छह फीसदी बढ़कर 73 लाख टन तक पहुंच सकता है।
अमेरिकी कृषि विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार तिलहन के उत्पादन में वृद्धि व पेराई में वृद्धि की संभावना से कुल खाद्य तेल उत्पादन में बढ़ोतरी के अनुमान को बल मिला है। वर्ष 2007-08 के दौरान कुल 69 लाख टन खाद्य तेल उत्पादन का अनुमान लगाया गया है जो वर्ष 2006-07 की तुलना में 4 लाख टन ज्यादा है।
उत्पादन के मामले में सरसों तेल को वर्ष 2007-08 के दौरान भी प्रथम स्थान मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। वर्ष 2007-08 के दौरान कुल 18.6 लाख टन सरसों तेल, 16.3 लाख टन मूंगफली तेल, 14 लाख टन सोया तेल व 10 लाख टन काटन तेल के उत्पादन का अनुमान है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विवेच्य अवधि के दौरान घरेलू कीमतों में तेजी की वजह से सोयाबीन और मूंगफली की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ सकता है। विवेच्य वर्ष के दौरान मानसून के सामान्य से बेहतर रहने के अनुमान से भी तिलहन उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना को समर्थन मिला है। रिपोर्ट में हालांकि सरसों के रकबे को अन्य खरीफ फसलों से तगड़ी चुनौती मिलने की संभावना जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications