केड्राई एनसीआर लाएगा रीयल स्टेट वेबसाइट

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। देश के रीयल स्टेट उद्योग की तमाम गतिविधियों की नियमित जानकारी मुहैया करने के उद्देश्य से केड्राई एनसीआर ने एक विशेष वेब पोर्टल लांच करने की पहल की है।

क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष प्रदीप जैन का कहना है कि वह जून के पहले सप्ताह तक एक सूचनापरक वेबसाइट लांच करेंगे। उनका कहना है कि इस वेबसाइट को लाने का उनका मुख्य उद्देश्य शेयर धारकों और इस क्षेत्र के कारोबारियों को इंटरनेट के माध्यम से सूचनाएं मुहैया कराना है।

इस पोर्टल में केड्राई और क्रेडाई एनसीआर के रीयल एस्टेट क्षेत्र से संबंधित सूचनाओं का भंडार होगा। इसमें इस क्षेत्र की गतिविधियों, विकास, उद्घोषणाएं आदि शामिल होंगे।

इसके अलावा इस पोर्टल में विशेषज्ञों की राय, विचार-विमर्श और समस्याएं व उनके हल भी शामिल किए जाएंगे।

इस वेब पोर्टल में रीयल एस्टेट से संबंधित एक डायरेक्टरी शामिल होगी जो व्यावसायिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसके तहत बिल्डरों, डेवलपरों, निवेश्कों, शेयरधारकों की आनलाइन प्रोफाइल, उनके परिचय, फोटो समेत तमाम प्रोजेक्टस एवं तथ्य शामिल होंगे। इन सूचनाओं को रजिस्ट्रेशन फी देकर अपलोड किया जा सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+