खाड़ी देशों की दूरसंचार कंपनियां करना चाहती हैं भारत में कारोबार
दुबई, 24 मई (आईएएनएस)। खाड़ी देशों की कई दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने भारतीय उपमहाद्वीप में कारोबार शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई है।
दुबई, 24 मई (आईएएनएस)। खाड़ी देशों की कई दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने भारतीय उपमहाद्वीप में कारोबार शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई है।
जहां एक ओर संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) की इतिसालेट दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी ने भारत की टाटा टेलीकॉम में एक अरब डालर के शेयर खरीदने की बात कही है वहीं बहरीन की बाटेल्को ने कहा है कि वह भी भारतीय बाजार में प्रवेश की इच्छुक है।
बाटेल्को के पीटर कालियारोपोलियस ने कहा, "अफ्रीका, भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार की बहुत संभावनाएं हैं। मध्य पूर्व में तो अब कुछ बचा ही नहीं।"
कतर की कंपनी कताल ने भी कहा है कि वह भारत के जीएसएम (ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल) मोबाइल बाजार में हाथ आजमाना चाहती है।
सिफी टेक्नोलॉजिज के रणनीतिक प्रमुख अभिजीत बरूआ ने आईएएनएस से बताया, "भारत में इन कंपनियों की रुचि बहुत आश्चर्यजनक नहीं है। दरअसल हमारे यहां अभी खाड़ी के बाजारों की तुलना में बहुत संभावना शेष है।"
गौरतलब है कि भारत के नियमों के अनुसार विदेशी कंपनियां यहां की कंपनियों में 26 फीसदी से अधिक शेयर नहीं खरीद सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications