गुर्जर हिंसा के कारण भाजपा ने बदला सम्मेलन स्थल
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं का सम्मेलन अब जयपुर के बजाय नई दिल्ली में होगा। राजस्थान में गुर्जरों के जारी हिंसक आंदोलन के कारण पार्टी प्रबंधन को सम्मेलन स्थल बदलना पड़ा।
तय कार्यक्रम के मुताबिक राजस्थान में आगामी विधान सभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से आयोजित भाजपा के शीर्ष नेताओं का तीन दिवसीय सम्मेलन जयपुर में 31 मई से शुरू होने वाला था। लेकिन अब यह 1-2 जून को नई दिल्ली में होगा।
यह दूसरी बार है जब भाजपा को जयपुर में होने वाला सम्मेलन किसी दूसरी जगह करना पड़ा है। पिछले साल भी गुर्जर समुदाय द्वारा उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर किए गए हिंसक आंदोलन के कारण जयपुर में होने वाला भाजपा नेताओं का सम्मेलन स्थल बदलना पड़ा था।
पिछले साल गुर्जरों के हिंसक आंदोलन में 26 लोग मारे गए थे। इस वर्ष भी यह संख्या 13 तक पहुंच चुकी है जबकि आंदोलन फिलहाल जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications