कपास की कीमतों में और तेजी आएगी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। निर्यातकों व स्थानीय मिलों की बढ़ती मांग और कमजोर आपूर्ति के मद्देनजर आने वाले सप्ताह के दौरान कपास की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। मौजूदा सप्ताह के दौरान भी कपास की कीमतों में तेजी देखी गई।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। निर्यातकों व स्थानीय मिलों की बढ़ती मांग और कमजोर आपूर्ति के मद्देनजर आने वाले सप्ताह के दौरान कपास की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। मौजूदा सप्ताह के दौरान भी कपास की कीमतों में तेजी देखी गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार किसानों व कारोबारियों के पास स्टाक की गैर मौजूदगी के चलते भी कपास की कीमतों के लिए तेजी का माहौल बना हुआ है।

कमोडिटी विशेषज्ञ एन. भूषण ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मौजूदा वर्ष के दौरान मुश्किल से आपूर्ति दर्ज की गई है। इसकी वजह स्थानीय उत्पाद का घरेलू बाजार में अधिकतम खपत है।

उनके अनुसार डालर की तुलना में रुपये में आई कमजोरी से फिलहाल कपास के निर्यात मांग में तेजी आई है। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को एक डालर 43 रुपये के ऊपर दर्ज किया गया।

कारोबारियों के अनुसार स्थानीय बाजार में कपास की औसत दैनिक आवक 30 हजार से 35 हजार गांठ रही है। कारोबारी बताते हैं कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व तमिलनाडू से आवक कमोबेश रूक गई है, जबकि गुजरात व कर्नाटक से मामूली आवक दर्ज की जा रही है।

इस बीच भारतीय कपास सलाहकार समिति ने सितंबर में समाप्त हो रहे मौजूदा विपणन वर्ष के दौरान कपास निर्यात के लक्ष्य को बढ़ाकर 85 लाख गांठ तक कर दिया है। पिछले विपणन वर्ष के दौरान कुल 58 लाख गांठ कपास का निर्यात किया गया था।

कारोबारियों के अनुसार अभी तक कुल 60 लाख गांठ कपास का निर्यात हो चुका है और बाकी 25 लाख गांठ का निर्यात सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

भारतीय कपास सलाहकार समिति ने मौजूदा वर्ष के दौरान कुल 3.15 करोड़ गांठ कपास उत्पादन का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले वर्ष के दौरान कुल 2.8 करोड़ गांठ कपास का उत्पादन हुआ था।

स्थानीय बाजार में फिलहाल संकर -6 ग्रेड कपास की कीमत 24,000 से 24,250 रुपये प्रति कैंडी है। पिछले सप्ताह के दौरान समान गुणवत्ता के कपास की कीमत 23,800 से 24,000 रुपये प्रति कैंडी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+