कनाडाई कंपनी के साथ मिलकर वस्त्र व्यवसाय को बढ़ावा देंगे सुनील
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। 'धड़कन' जैसी फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले बालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के व्यवसायी व्यक्तिव्य से सभी लोग परिचित है। मुंबई में 'मिसचीफ' नाम से तैयार वस्त्रों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सुनील ने एक कनाडाई कंपनी के साथ अनुबंध किया है।

सुनील ने आईएएनएस को एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मुंबई में मेरा 'मिसचिफ' का कारोबार बढ़िया चल रहा है। मैंने 'मिसचीफ' को और अधिक विस्तार देने के लिए कनाडाई कंपनी 'वानकूवर' के साथ अनुबंध किया है। मिसचीफ और वानकूवर मिलकर 'क्रिएटीव क्रॉसओवर' के नाम से तैयार वस्त्रों का व्यवसाय करेंगे। मुझे लगता है दोनों मिलकर बढ़िया काम करेंगे।"
मुंबई के उपनगर फोनिक्स मिल्स में हाल ही में खोले गए 'क्रिएटीव क्रॉसओवर' आउटलेट पर सुनील ने कहा, "हमारे इस शोरूम में बेहतर ब्रांडेड तैयार वस्त्र मिलेंगे।"
गौरतलब है कि सुनील फिल्म में अभिनय और तैयार वस्त्र का कारोबार करने के साथ ही अब अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी 'पॉपकार्न इंटरटेंमेंट' के माध्यम से फिल्म निर्माण के व्यवसाय में भी हाथ आजमा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications