कामेक्स सोना व चांदी सप्ताहांत चढ़े
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। डालर में कमजोरी व कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के मद्देनजर वैश्विक सर्राफा बाजारों में सोना व चांदी बढ़कर बंद हुए।
न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कामेक्स डिवीजन में सप्ताहांत सोने का जून वायदा 7.50 डालर यानी 0.8 फीसदी चढ़कर 925.80 डालर प्रति औंस बंद हुआ। पिछेल सप्ताह की समान अवधि के दौरान समान अवधि का सोना वायदा 899.90 डालर प्रति औंस बंद हुआ था।
नाइमेक्स में चांदी का जुलाई वायदा भी सप्ताहांत 26 सेंट की तेजी से 18.29 डालर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में सप्ताहांत जारी कमजोर होम सेल्स आंकड़ों के मद्देनजर डालर बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में कमजोर हुआ।
नाइमेक्स में सप्ताहांत तेल का जुलाई वायदा 1.38 डालर चढ़कर 132.19 डालर प्रति बैरल बंद हुआ।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार अल्पावधि में सोना में 880 से 940 डालर प्रति औंस के बीच कारोबार देखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications