शोभराज पर फिल्म बनाने वाले बालीवुड निर्माता को नोटिस

काठमांडु, 24 मई (आईएएनएस)। नेपाल में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज के जीवन पर 'चार्ल्स एंड आई' नामक फिल्म बनाने वाले बालीवुड के प्रवाल रमन को शोभराज ने नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार फिल्म निर्माता पर शोभराज मानहानि का दावा कर सकता है।

काठमांडु, 24 मई (आईएएनएस)। नेपाल में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज के जीवन पर 'चार्ल्स एंड आई' नामक फिल्म बनाने वाले बालीवुड के प्रवाल रमन को शोभराज ने नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार फिल्म निर्माता पर शोभराज मानहानि का दावा कर सकता है।

बुधवार को शोभराज की फ्रांसीसी वकील इसाबेल कोटेंट-पियरे ने फिल्म बनाने वाली मुंबई की कंपनी पीपल्स पिक्चर्स को नोटिस भेजा।

पेरिस से भेजे गए नोटिस में कहा गया है, "यह फिल्म शोभराज की निजी मंजूरी के बिना नहीं बनाई जा सकती। यह सोनिया गांधी पर फिल्म बनाने के लिए उनकी रजामंदी का इंतजार कर रहे फिल्मकार जगमोहन मूंदड़ा जैसा ही मामला है।"

कोटेंट-पियरे का कहना है कि उनका मुवक्किल कंपनी के साथ आपसी फायदे का सौदा करना चाहता है।

कोटेंट-पियरे ने नोटिस के अनुसार कहा है, "चार्ल्स शोभराज और कंपनी के बीच एक औपचारिक समझौता होने तक आपको चार्ल्स शोभराज के जीवन या उनसे मिलते-जुलते पात्र पर फिल्म बनाने की इजाजत नहीं है।"

इसके साथ ही शोभराज ने उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियों पर भी एतराज जताया है।

नोटिस के अनुसार, "इन प्रेस विज्ञप्तियों में मेरे मुवक्किल के बारे में झूठी जानकारी दी गई है। उन्हें एक खतरनाक व्यक्ति और हत्यारा बताया गया है जबकि उन पर भारत और अन्य किसी भी देश में ऐसे अपराधों के तहत मामला नहीं चला है।" नोटिस के अनुसार शोभराज की मंजूरी न लेने पर अंतर्राष्ट्रीय नागरिक एवं राजनीतिक अधिकार नियम के अनुच्छेद 17 के तहत मुकदमा चल सकता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शोभराज के मामले में उस पर लिखी गई पुस्तकें और उस पर बनी फिल्मों का प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल किया जा चुका है। शोभराज का मानना है कि ऐसी कोई अन्य फिल्म या प्रचार उनका पक्ष कमजोर कर सकती है।

नोटिस के बाद रमन एवं पीपल्स पिक्चर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि शोभराज पर नेपाल में 1975 में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का आरोप है। उसे 2003 में काठमांडू में गिरफ्तार किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+