अचूक इलाज के लिए बारकोड की मदद!
सिडनी, 24 मई (आईएएनएस)। विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं में इस्तेमाल होने वाले बारकोड की तरह की ही एक तकनीक के सहारे अब मरीजों को सटीक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह तकनीक किसी खास बीमारी के मॉलिक्युल्स के बारे में बिल्कुल सही-सही जानकारी देकर उनकी पहचान में मदद करेगी।
बारकोड विभिन्न वस्तुओं के पीछे रेखाचित्र के रूप में छपी होती है जिसमें उससे संबंधित सभी जानकारियां होती हैं।
आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ननोस्ट्रिंग नामक एक तकनीक विकसित की है जो ज्यादा सटीक इलाज करने में मदद पहुंचाएगी।
शोधकर्ता केरासिन डिम्रिटो ने बताया, "चूंकि यह मॉलिक्युल्स की सही सही जानकारी देता है तो हम जीन के व्यवहार की सही तस्वीर पता लगा सकते हैं। यह तकनीक मरीजों को बीमारियों से जल्दी निजात दिलाने में सहायक बनेगा।"
उन्होंने कहा कि इस तकनीक के आने से पहले ऐसा संभव नहीं था।
इस अध्ययन के निष्कर्ष 'नेचर बायोटेक्नोलॉजी' नामक पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications