बांग्लादेश में बर्ड फ्लू का पहला मामला, बच्ची प्रभावित
ढाका, 23 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बर्ड फ्लू का पहला मामले सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यहां एक बच्ची के बर्ड फ्लू के वायरस 'एच 5 एन 1' से प्रभावित होने की पुष्टि की है।
बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज कहा कि ढाका में 16 महीने की एक बच्ची पाई गई है जो इस वर्ष जनवरी से बर्ड फ्लू के वायरस से प्रभावित है। सांस की बीमारी से पीड़ित इस बच्ची का इलाज दो सप्ताह पहले शुरू हुआ है।
एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस बच्ची के खून के नमूने अमेरिका के अटलांटा शहर स्थित संयुक्त राष्ट्र के 'सेंटर फार डिजिज कंट्रोल' में जांच के लिए भेजा गया था। इस सेंटर ने बच्ची के खून में बर्ड फ्लू के वायरस की मौजूदगी की पुष्टि की है। इस वायरस को 'एवियन इंफ्लूएंजा' के नाम से भी जाना जाता है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और चिंता की कोई वजह नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications