तेल व महंगाई के तूफान में घरेलू शेयर बाजार डूबे

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में रिकार्ड उछाल, वैश्विक पूंजी बाजारों में गिरावट व बढ़ती महंगाई के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजारों में सप्ताह के कुल चार कारोबारी दिवस के दौरान भारी गिरावट देखी गई। चार कारोबारी दिवस में से तीन कारोबारी दिवस के दौरान घरेलू शेयर बाजारों पर मंदड़ियों का कब्जा रहा।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में रिकार्ड उछाल, वैश्विक पूंजी बाजारों में गिरावट व बढ़ती महंगाई के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजारों में सप्ताह के कुल चार कारोबारी दिवस के दौरान भारी गिरावट देखी गई। चार कारोबारी दिवस में से तीन कारोबारी दिवस के दौरान घरेलू शेयर बाजारों पर मंदड़ियों का कब्जा रहा।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान कुल 785.30 अंक यानी 4.50 फीसदी गिरकर 16,649.64 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी समीक्षाधीन अवधि के दौरान कुल 211.15 अंक यानी 4.09 फीसदी की गिरावट आई और सप्ताहांत कारोबार की समाप्ति पर 4,946.55 के स्तर पर दर्ज किया गया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में भी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान नरमी आई। मिडकैप सूचकांक जहां सप्ताह के कुल चार कारोबारी दिवस के दौरान कुल 192.59 अंक यानी 2.77 फीसदी टूटकर 6,937.11 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं स्मालकैप सूचकांक कुल 102.83 अंक यानी 1.19 फीसदी गिरकर 8,517.43 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बंद रहे।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स व निफ्टी में 204.76 व 52.75 अंकों की कमी आई। दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स व निफ्टी में क्रमश: 12.98 व 12.7 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों के 135 डालर प्रति बैरल पार कर जाने की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमश: 336.05 और 92.2 अंकों की नरमी देखी गई।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को महंगाई दर में राहत नहीं मिलने से सेंसेक्स व निफ्टी में क्रमश: 257.47 व 78.9 अंकों की कमी दर्ज की गई।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, मारुति-सुजूकी, एल एंड टी, भारती एयरटेल व टीसीएस के शेयरों में क्रमश: 3.05 फीसदी, 7.67 फीसदी, 1.56 फीसदी, 5.14 फीसदी, 3.52 फीसदी, 5.06 फीसदी 1.71 फीसदी व 4.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सेबी से जारी आंकड़ों के अनुसार 1 मई से 21 मई के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा कुल 673.40 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई।

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस महीने की 10 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति की दर मामूली गिरावट के साथ 7.82 फीसदी पर आ गई। इससे पहले तीन मई को समाप्त हुए सप्ताह में यह दर 7.83 फीसदी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+