बिहार सरकार देगी घुमंतू जातियों को रोजगार

पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार सरकार चरणबद्ध तरीके से नट और कुड़ेरु जैसी घुमंतू व अर्धघुमंतू जनजातियों को रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है और इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव आदित्य प्रसाद ने शनिवार को बताया कि योजना के प्रथम चरण में नट और कुड़ेरु जैसी घुमंतू जनजातियों की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत इन लोगों को सबसे पहले वृक्षारोपण और लगाए गए पेड़-पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके साथ-साथ मवेशी पालन के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे और इनके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इन जनजातियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी और इसी सिलसिले में 29 अप्रैल को 'राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू एवं अद्र्घघुमंतू जनजाति आयोग' के एक दल ने राज्य का दौरा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+