अपहृत जहाज और भारतीय नाविक रिहा (लीड)

दुबई, 23 मई (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह सोमालिया के तट से दूर अपहृत एक जहाज पर मौजूद 10 भारतीय नाविकों को शुक्रवार दोपहर छोड़ दिया गया।

दुबई, 23 मई (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह सोमालिया के तट से दूर अपहृत एक जहाज पर मौजूद 10 भारतीय नाविकों को शुक्रवार दोपहर छोड़ दिया गया।

जहाज के चालक दल सहित सभी नाविक सकुशल हैं। यह जहाज सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में राहत सामग्री के तौर पर 4200 टन शक्कर ले जा रहा था।

केन्या के अधिकारी एंड्रयू मवान्गुरा ने मोम्बासा से आईएएनएस को जानकारी दी, "एम.वी. विक्टोरिया को आज साढ़े बारह बजे, (3.20 भारतीय मानक समय) के पास छोड़ दिया गया। जहाज अब मोगादिशु की ओर चल पड़ा है।"

उन्होंने बताया कि सोमाली कार्गो द्वारा नियुक्त दो बंदूकधारी रक्षक भी अब जहाज पर मौजूद हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि जहाज को छोड़ने के लिए किसी किस्म की फिरौती दी गई या नहीं!

उल्लेखनीय है कि जहाज सऊदी अरब अमीरात स्थित मारवान शिपिंग कंपनी का है और उस पर नाविक दल के 21 व्यक्ति हैं। दस भारतीयों सहित इस पर बांग्लादेश, पाकिस्तान, केन्या, म्यांमार और तंजानिया के भी व्यक्ति हैं।

जहाज के कप्तान पाकिस्तान के मास्टर ए.ए. सिद्दीकी और मुख्य अधिकारी एस. नायर क्यू. नकवी हैं। भारतीय नाविकों के नाम उत्तम भट्टाचार्जी, सोमबीर कुमार, जयेशमुकर टंडेला, नरेश टंडेल, अखिलेश सिंह, सदाशिव यादव, चंद्रकांत टंडेल, इमान घोष, लेस्ली अन्सेल्मो गोम्स और जयविंद जोस हैं।

इनके अतिरिक्त अन्य के नाम इस प्रकार हैं। मुख्य इंजीनियर तंजानिया वासी एच.एस. हसन, द्वितीय इंजीनियर खिन मॉन्ग विन, तीसरे अधिकारी ऑन्ग को लैट (म्यांमार से), अबुल कसेम, मोहम्मद अब्सार (बांग्लादेश से), मोहम्मद एम. अब्दुल्ला (तंजानिया), विन्सेंट ओनेयांगो, जुमा जुमा एच. मोहोरु और अब्दल्ला उमर अली (कीनिया से)।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+