छत्तीसगढ़ में विस्फोटकों से लदा ट्रक जब्त
रायपुर, 23 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके में पुलिस ने विस्फोटकों से लदा एक लावारिस ट्रक बरामद किया, जिसमें लगभग नौ टन जिलेटिन विस्फोटक था।
इस बरामदगी ने स्थानीय पुलिस को अनिश्चय की स्थिति में ला खड़ा किया है। वह यह तय करने में लगी है कि यह विस्फोटक नक्सलियों के इस्तेमाल के लिए था अथवा शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए।
गुरुवार को यह ट्रक रायपुर को भिलाई और नागपुर से जोड़ने वाले राज्यमार्ग पर लावारिस खड़ा मिला था।
शहर के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने आईएएनएस से बताया, "हम सोच भी नहीं सकते थे कि जिलेटिन विस्फोटकों से लदा लावारिस ट्रक रायपुर में बरामद होगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है"
उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि यह विस्फोटक आतंकवादी कार्रवाई को अंजाम देने अथवा नक्सलियों को आपूर्ति के लिए यहां लाया गया हो सकता है। गौरतलब है कि राज्य के दक्षिणी बस्तर इलाके में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications