पाकिस्तान के संविधान में बड़े बदलाव की योजना
इस्लामाबाद , 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान मेंसंविधान के करीब दो दर्जन अनुच्छेदों में बदलाव करने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि गठबंधन सरकार के सहयोगी संविधान संसोधन के लिए संसद में आवश्यक दो तिहाई बहुमत जुटा पाएंगे या नहीं।
शुक्रवार को प्रकाशित समाचारों के अनुसार मूल संविधान में हुए करीब सभी संसोधनों को समाप्त करने की योजना है। इसके लिए करीब 20 अनुच्छेदों में भारी परिवर्तन किया जाएगा।
लेकिन इस प्रस्ताव में अड़ंगा लगाने का काम गठबंधन सरकार में सहयोगी पूर्व प्रधानमंत्री नावज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) कर रही है।
पीएमएल-एन के एक नेता ने कहा कि जब तक सभी बर्खास्त न्यायाधीशों को बहाल नहीं किया जाता उनकी पार्टी किसी सुधार प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगी।
पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच इस मुददे को लेकर गतिरोध बना हुआ है। पीपीपी का कहना है कि बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली तभी संभव है जब संसद संविधान सुधार प्रस्तावों को पास कर दे।
इसके विपरीत पीएमएल-एन का कहना है कि संविधान संशोधन प्रस्तावों को बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली के बाद ही संसद में समर्थन दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications