सर्वेक्षण में मुकाबले वाले राज्यों में हिलेरी प्रभावी
वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए बराक ओमाबा की जीत जहां करीब तय मानी जा रही है वहीं ताजा सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि रिपब्लिकन पार्टी के साथ टक्कर वाले राज्यों में हिलेरी बेहतर प्रत्याशी हैं।
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी ने ओबामा से प्रतिनिधियों, राज्यों और लोकप्रिय मतों के मामले में पीछे होने के बावजूद उम्मीदवार की दौड़ से पीछे हटने से इंकार कर दिया है। उनको अभी तक आशा है कि वह पार्टी नेताओं को यह समझाने में कामयाब हो जाएंगी कि वह जीतने में अधिक सक्षम हैं।
गुरुवार को जारी हुए क्वि नीपीएक सर्वे के नतीजों के अनुसार राष्ट्रपति चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने वाले ओहियो, फ्लोरिडा में वह रिपब्लिकन उम्मीदवार जान मैक्के न को भारी अंतर से हरा सकती हैं। पेंसिल्वेनिया में भी हिलेरी को कम अंतर से जीत मिल सकती है।
ओबामा के फ्लोरिडा और ओहियो में रिपब्लिकन उम्मीदवार से हार की आशा है और पेंसिल्वेनिया में उनको मामूली अंतर से जीत मिल सकती है।
क्वि नीपीएक के अनुसार इन राज्यों में हिलेरी और ओबामा के रिपब्लिकन उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शनों में अंतर इसलिए है क्योंकि हिलेरी के श्वेत समर्थकों के ओबामा के उम्मीदवार बनने पर रिपब्लिकन मैक्के न के पक्ष में चले जाने की आशा है।
सीएनएन के चुनाव निदेशक केटिंग हालैंड का मानना है कि ओहियो और पेंसिल्वेनिया में ओबामा का खराब प्रदर्शन डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए खतरे की घंटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications