कतर में 26 भारतीय मछुआरे हिरासत में

दुबई, 23 मई (आईएएनएस)। कतर में 26 भारतीय मछुआरों को 18 दिनों की हिरासत में रखा गया है। इन पर सऊदी अरब से कतर की समुद्री सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप है।

समाचार पत्र 'गल्फ टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक कतर के तटरक्षकों ने इन मछुआरों को पांच मई को हिरासत में लिया था। उस समय ये मछुआरे रुवीस फिशिंग हार्बर के पास मछली पकड़ रहे थे। तटरक्षकों ने इनकी छह या सात नावों को भी जब्त किया है।

रिपोर्ट के अनुसार इन मछुआरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि इन्हें हिरासत में रखा गया है। ये मछुआरे खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) से संबंधित हैं और इसमें अधिकांश तमिलनाडु के हैं।

इस बीच कतर में भारतीय राजदूत जार्ज जोसफ के हवाले से कहा गया कि हिरासत में लिए गए मछुआरों को छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इन मछुआरों को अपने यहां काम पर रखने वाले सऊदी अरब के प्रायोजक इन्हें छुड़वाने के लिए आएंगे। अब तक सऊदी अरब के चार प्रायोजक इस सिलसिले में सामने आ चुके हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल भी 30 से अधिक भारतीय मछुआरों को कतर समुद्री सीमा का उल्लंघन किए जाने पर हिरासत में लिया गया था। उसके बाद इन मछुआरों को अपने यहां काम पर रखने वाले सऊदी अरब की कंपनी ने जुर्माना चुकाकर दो महीने बाद छुड़ा लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+