मध्यप्रदेश में पर्यटन में निजी भागीदारी बढ़ाने की कोशिश
इस सेमीनार में प्रदेश के वित्त मंत्री राघवजी ने माना कि मध्यप्रदेश में वे खूबियां हैं जो इसे पर्यटकों की पहली पसंद बना सकती हैं। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धन राशि उपलब्ध करा रही हैं लेकिन निजी भागीदारी बढ़े बिना वांछित परिणाम मिलना मुश्किल हैं। वित्त मंत्री ने पिछले चार सालों में मध्य प्रदेश में हुई प्रगति की भी चर्चा की।
प्रमुख सचिव वित्त अशोक दास ने वर्ष 2004 के बाद पर्यटन के क्षेत्र में हुए विनिवेश का हवाला देते हुए कहा कि इस दिशा में चल रहे प्रयासों का ही नतीजा हैं कि पर्यटन के नक्शे पर मध्यप्रदेश तेजी से उभरा हैं। उन्होंने माना कि यह काम सरकार अकेले नहीं कर सकती हैं इसमें निजी भागीदारी जरूरी हैं।
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक अश्विनी लोहानी ने पर्यटन विकास के लिए किए गए अभिनव प्रयोगों की चर्चा की। उन्होंने पर्यटन विकास के क्षेत्र में मिले सम्मानों का हवाला देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा हैं। इस मौके पर संस्थागत वित्त की संचालक पल्लवी जैन गोविल ने निजी भागीदारी की दिशा में हुए प्रयासों का ब्यौरा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications