शाद हरीरी होंगे लेबनान के नए प्रधानमंत्री
बेरुत, 23 मई (आईएएनएस)। लेबनान के सेना प्रमुख माइकल सुलेमान के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह तय हो गया है कि लेबनान की संसद में सीरिया के विरोधी गुट के नेता शाद हरीरी नए प्रधानमंत्री होंगे।
पूर्व राष्ट्रपति अमिन गेमाएल जिन्हें पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है, ने हरीरी को फोआद सेनिओरा का स्थान लेने के लिए मनोनीत किया है।
गेमाएल ने समाचार एजेंसी डीपीए से कहा, "हरीरी संसद में सबसे बड़े गुट के प्रमुख हैं इसलिए स्वाभाविक रूप से वह प्रधानमंत्री पद के हकदार हैं।"
सूत्रों का कहना है कि हालांकि सत्ताधारी बहुमत की ओर से हरीरी को सेनिओरा की जगह लेने के लिए हरी झंडी मिल गई है, लेकिन सेनिओरा के करीबियों का कहना है कि प्रधानमंत्री फिलहाल आराम करना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि शाद हरीरी लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी के पुत्र हैं जिनकी वर्ष 2005 में बेरुत में हत्या कर दी गई थी। शाद के समर्थक फिलहाल इस मसले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications