अपने 'मोहना' से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री के मित्र

अमृतसर, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचपन के मित्र उनसे मिलने उनके पुश्तैनी गांव से आज भारत पहुंचे। राजा अली मोहम्मद नामक यह सज्जन पाकिस्तान के चकवाल जिले के गाह गांव के रहने वाले हैं जहां देश के बंटवारे से पूर्व मनमोहन सिंह रहा करते थे।

अमृतसर, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचपन के मित्र उनसे मिलने उनके पुश्तैनी गांव से आज भारत पहुंचे। राजा अली मोहम्मद नामक यह सज्जन पाकिस्तान के चकवाल जिले के गाह गांव के रहने वाले हैं जहां देश के बंटवारे से पूर्व मनमोहन सिंह रहा करते थे।

वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत की सीमा में प्रवेश करने के बाद राजा ने कहा, "मोहना (मनमोहन सिंह को इसी नाम से उनके गांव में पुकारा जाता था) मेरा बचपन का दोस्त है। उन्होंने मुझे पत्र लिखकर किसी भी समय मिलने का न्यौता दिया था। वह बहुत व्यस्त व्यक्ति हैं लेकिन मुझे उनसे मिलने के लिए आज्ञा नहीं चाहिए। मेरे लिए वह प्रधानमंत्री से पहले एक दोस्त हैं।"

राजा ने 1930 के दशक के मध्य मनमोहन सिंह के साथ गाह के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ली थी। उन्होंने कहा, "यहां आने पर मैं एक बार फिर से खुद को युवा महसूस करने लगा हूं।" वह अपने साथ प्रधानमंत्री के लिए कुछ पारंपरिक तोहफे भी लाए हैं।

उन्होंने जानकारी दी, "जब वह (मनमोहन सिंह) 2004 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे उस समय सारा गांव बहुत खुश हुआ था। हम वहां एक मार्ग और विद्यालय का नाम भी उनके नाम पर रख रहे हैं क्योंकि वह हमारे गांव के पहले प्रसिद्ध व्यक्ति हैं।"

राजा ने बताया कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने के बाद गाह गांव में पक्की सड़क और विद्यालय भी बन गया है। भारत से आया एक सौर ऊर्जा संयंत्र भी वहां स्थापित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सरकार के न्यौते पर इस वर्ष मनमोहन सिंह पाकिस्तान की यात्रा पर जा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+