मुशर्रफ ने पीपीपी को दी चेतावनी
इस्लामाबाद , 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को उनके अधिकारों में कटौती करने के लिए कोई कदम नहीं उठाने के बारे में स्पष्ट संकेत दिया है।
इस्लामाबाद , 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को उनके अधिकारों में कटौती करने के लिए कोई कदम नहीं उठाने के बारे में स्पष्ट संकेत दिया है।
पीपीपी के एक नेता ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "इसे चाहे धमकी ,चेतावनी या सलाह माना जाए राष्ट्रपति ने पीपीपी को ऐसे किसी भी संवैधानिक संसोधन को आगे नहीं बढ़ाने को कहा जिससे उनके अधिकारों में कोई कटौती हो।"
राष्ट्रपति ने पर्दे के पीछे से पीपीपी से गुप्त वार्ता कर रहे अपने सहयोगियों को भी वापस बुला लिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) द्वारा मत्रिमंडल से अपने मंत्रियों को वापस बुलाने के बाद से ही राष्ट्रपति के दो वरिष्ठ सहयोगी पीपीपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्ता कर रहे थे।
राष्ट्रपति की तरफ से यह कदम पीपीपी सहप्रमुख आसिफ अली जरदारी के साक्षात्कार में यह कहने के बाद उठाया गया है कि 'मुशर्रफ लोकतंत्र का रास्ता रोक रहे हैं।'
इस घटनाक्रम के बाद पीपीपी के सामने अब मुशर्रफ या पीएमएल-एन में से किसी एक को चुनने की मजबूरी आ गई है।
नवाज शरीफ ने भी पीपीपी को बता दिया है कि यदि वह मुशर्रफ और पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर को हटाने के लिए तैयार हो जाएं तो वह नई न्यायपालिका को स्वीकार करने को तैयार हैं। नवाज ने कहा कि मुशर्रफ के हटने के बाद वह बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली के लिए जोर नहीं डालेंगे।
इंडों एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications