आरुषि हत्याकांड से पर्दा उठा, पिता गिरफ्तार (लीड)

नोएडा, 23 मई (आईएएनएस)। नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा आरुषि तलवार और नौकर हेमराज की हत्या के मामले से आज पर्दा उठाते हुए पुलिस ने आरुषि के पिता डाक्टर राजेश तलवार को गिरफ्तार कर लिया।

मेरठ क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गुरदर्शन सिंह ने कहा कि राजेश तलवार के विवाहेतर संबंध के बारे में आरुषि को जानकारी थी, जिस कारण उसने पहले आरुषि की हत्या की और फिर अपने घरेलू नौकर हेमराज की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार डाक्टर तलवार अपने इस अपराध का कोई गवाह जिंदा नहीं रखना चाहते थे।

सिंह ने कहा, "हमारे पास जो साक्ष्य हैं, उसके अनुसार तलवार का विवाहेतर संबंध था। इस संबंध के बारे में आरुषि और हेमराज दोनों जानते थे और इसके बारे में अपने दोस्तों से जिक्र करते थे।"

उन्होंने कहा, "हेमराज को अपने जान का खतरा भी था, इस संबंध में उसने अपने दोस्तों को बताया था। अगर वह पुलिस को पहले जानकारी देता तो शायद यह घटना नहीं होती।"

गौरतलब है कि डीपीएस में कक्षा 9 की 15 वर्षीय छात्रा आरुषि 16 मई को अपने घर पर मृत पाई गई थी। उसका गला कटा हुआ था और उसके चेहरे, छाती और गले पर चाकू के कई घाव पाए गए थे।

दंत चिकित्सक दंपति की इस बेटी ने मौत के पहले कथित रूप से अपने मां-बाप के साथ खाना खाया और फिर वह अपने कमरे में सोने चली गई।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले परिवार के घरेलू नौकर हेमराज पर हत्या का शक किया था और उसके ऊपर इनाम भी घोषित किया था लेकिन एक दिन बाद ही हेमराज का शव घर की छत पर बरामद हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+