चार दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचीं राष्ट्रपति

श्रीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल शुक्रवार को चार दिनों की यात्रा पर श्रीनगर पहुंचीं। यहां पहुंचने के तुरंत बाद वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना की चौकियों का दौरा करने के लिए रवाना हो गईं।

राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एस. के. सिंहा, मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित वरिष्ठ असैनिक व सैनिक अधिकारी सुबह 10.20 बजे हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सैफुद्दीन सोज, रक्षा सचिव विजय सिंह और सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर भी यहां पहुंचे।

राष्ट्रपति पाटिल ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित तंगधार क्षेत्र का दौरा किया। वह बारामूला सैन्य कार्यालय में जवानों और अधिकारियों को संबोधित करने के बाद दोपहर के भोज में भाग लेंगी।

चार दिनों की कश्मीर यात्रा पर यहां आईं राष्ट्रपति आज शाम डल झील के निकट स्थित 'इंटरनेशनल कन्वेन्शनल कांप्लेक्स' में 'शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' के दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+