बुंदेलखंड में तैयार हो रही है बीपीएल कार्डधारियों की नई सूची
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(एनआरईजीएस) और अंत्योदय योजना में शामिल किए जाने वाले बुंदेलखंड के गरीबों की नई सूची तैयार कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक जांच में पाया था कि बुंदेलखंड क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) रहने वाले 29,000 कार्डधारी फर्जी हैं।
बुंदेलखंड के लगभग 600,000 लोगों को बीपीएल और अंत्योदय कार्ड जारी किया गया था।
एनएचआरसी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, "खाद्य आयोग ने कहा है कि बुंदेलखंड में बीपीएल और अंत्योदय कार्ड के लिए योग्य लोगों की नई सूची तैयार की जा रही है जो इस वर्ष 31 मई को पूरी कर ली जाएगी।"
अंत्योदय योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने जीवन यापन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हर महीने दो रुपये प्रति किलो की दर से 25 किलोग्राम गेहूं और तीन प्रति किलो की दर से 10 किलोग्राम चावल दिए जाने का प्रावधान है।
उधर एनएचआरसी के प्रमुख सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस. राजेंद्र बाबु ने उत्तर प्रदेश में एनआरईजीएस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications