मप्र में इंदिरा सागर बांध का घट रहा है जलस्तर
भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 'इंदिरा सागर बांध' की जल विद्युत परियोजना के कारण बांध का जलस्तर घट रहा है। बांध का जलस्तर प्रतिदिन 10 सेंटीमीटर घट रहा है। अगर समय पर मानसून नहीं आया तो 30 जून के बाद इस परियोजना में विद्युत उत्पादन थम सकता है।
विद्युत कंपनी के प्रबंध संचालक पी़ क़े वैश्य के मुताबिक इंदिरा सागर से हर रोज 30 लाख यूनिट बिजली पैदा की जा रही है। इसके चलते प्रति दिन बांध का जल स्तर 10 सेंटीमीटर कम हो रहा है। उन्होंने कहा, "मानसून के वक्त पर नहीं आने की स्थिति में 30 जून तक बिजली उपलब्ध कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।"
गौरतलब है कि वर्तमान में बांध का जल स्तर 245़ 5 मीटर है और यह पिछले साल की तुलना में 1 मीटर कम है। दरअसल, 243 मीटर जल स्तर तक ही बिजली पैदा की जा सकती है। मौजूदा जल स्तर के मद्देनजर अब सिर्फ ढाई मीटर जल स्तर का इस्तेमाल ही विद्युत उत्पादन में किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications