बीमारियों से लड़ने के लिए जापान देगा 56 करोड़ डालर

टोक्यो, 23 मई (आईएएनएस)। जापान ने आज घोषणा की है कि वह दुनिया भर में एड्स, टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए बने वैश्विक कोष को सन 2009 में 56 करोड़ डालर की आर्थिक सहायता देगा।

कोष द्वारा यहां आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय विचार गोष्ठी में जापानी प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा ने घोषणा की कि जापान इन तीनों बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह कोष दुनिया भर में और विशेष तौर पर अफ्रीका में लोगों के स्वास्थ्य के लिए काम करता है। गौरतलब है कि दुनिया भर में एड्स से होने वाली कुल मौतों में से लगभग 80 फीसदी मौतें अफ्रीका में ही होती हैं।

फुकुदा ने कहा, "लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के बिना अफ्रीका का आर्थिक और सामाजिक विकास होना तय नहीं है। इस सहायता की मदद से कोष को अपने कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाते रहने में मदद मिलेगी।"

इससे पहले भी जापान वित्तीय वर्ष 2005-2007 के बीच कोष को 50 करोड़ डालर की मदद दे चुका है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोष ने वर्ष 2002 में 136 देशों की अपनी 527 परियोजनाओं के लिए 10.8 अरब डालर एकत्रित किए थे। इस दौरान उसने 25 लाख लोगों की जान बचाई।

एक अनुमान के अनुसार एड्स, टीबी और मलेरिया इन तीन बीमारियों से हर साल पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+