यौन र्दुव्यवहार के आरोपी मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल हफ्ते से
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अपनी अधीनस्थ महिला अधिकारी से यौन र्दुव्यवहार के आरोपी मेजर जनरल पर अगले हफ्ते से भटिंडा में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अपनी अधीनस्थ महिला अधिकारी से यौन र्दुव्यवहार के आरोपी मेजर जनरल पर अगले हफ्ते से भटिंडा में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जाएगी।
भरतीय सेना के किसी मेजर जनरल का यह पहला कोर्ट मार्शल होगा। मेजर जनरल ए.के.लाल पर कैप्टन नेहा रावत ने र्दुव्यवहार का आरोप लगाया गया था। कोर्ट आफ इंक्वोयरी में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत पाए गए।
सेना के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कोर्ट मार्शल की सुनवाई मेजर जनरल राज सुजलाना करेंगे। सुजलाना भटिंडा स्थित 10 कार्प्स के जनरल कमांडिग अफसर हैं। कोर्ट मार्शल के दो से तीन महीने में पूरा होने की आशा है।
यदि कोर्ट मार्शल में मेजर जनरल लाल दोषी पाए गए तो उनको सैनिक सेवा से बर्खास्त करने के आलावा सजा भी सुनाई जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications